February 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न

1 min read
Spread the love

बांदा


आज दिनांक 27/02/2026 दिन शुक्रवार को ऑक्सीजन पार्क में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋतुराज खरे ने की, बैठक में नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए सभी का स्वागत किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ऋतुराज खरे ने कहा प्रथम चरण में जनपद के सभी प्रधानों से सम्पर्क कर गौशालाओ की व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु आग्रह किया जाएगा सुधार न होने पर प्रशासन व शासन स्तर पर अवगत कराया जाएगा उन्होंने कहा कि गाय का पालन-पोषण न केवल ग्रामीण विकास बल्कि भारतीय आत्मनिर्भरता के लिए भी आवश्यक है।धार्मिक रूप से पवित्र मानी जाने वाली गाय, आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। सभी को गौ सेवा में पूरी शिद्दत से सहयोग की अपेक्षा की गई आगामी माह की कार्य योजना तैयार की गई बैठक में जिलाध्यक्ष ऋतुराज खरे के अतिरिक्त जिला संयोजक मयंक खरे,बालगोविंद शुक्ल जिला उपाध्यक्ष, वैभव खरे जिलामहासचिव, राहुल राजपूत जिला सचिव,शिवम कुशवाहा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, आयूष गुप्ता जिला महामंत्री युवा मोर्चा , विजय सक्सेना,प्रशांत सक्सेना गौ सेवा अधिकारी,आनंद सिंह बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष, अनिल वर्मा बबेरू उपाध्यक्ष अमन राजपूत, अरुण राजपूत रवि राजपूत हुकुमचंद आदि गौ रक्षक उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्री राम कृष्ण अवस्थी जी के द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *