February 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की ली बैठक

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की ली बैठक।

आमजन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर किया संवाद।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी व सीएलजी सदस्य रहे उपस्थित।

जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में आज आमजन एवं पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सीएलजी सदस्यों की भूमिका व पुलिस के सहयोग आदि विषयों पर जिला स्तरीय सदस्यों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों का दोनों ही अधिकारियों से परिचय करवाया एवं सदस्यों को बैठक की रुपरेखा बताई। बैठक में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने जिला स्तरीय सदस्यों के साथ संवाद करते हुए कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करते हुए आमजन की परेशानियों से अवगत कराया करें। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बैठक के दौरान कहा कि जिला स्तरीय सीएलजी सदस्य आमजन एवं पुलिस के मध्य एक सेतु की तरह होते हैं, पुलिस को सीएलजी सदस्यों की भागीदारी, सहयोग एवं निष्पक्ष फीडबैक अपेक्षित रहेगा, आप सभी के माध्यम से आमजन के मध्य पुलिस और अधिक संवाद बढाने का कार्य करेगी। सामाजिक सद्भाव एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों की जानकारी मिले तो पुलिस को तुरंत अवगत करावें। सभी के साथ मिलकर पुलिस समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करेगी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आगामी मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाले विभिन्न त्योहारों, पर्वों एवं जयंतियो के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में भी अवगत कराया। जिले में आगामी मार्च–अप्रैल माह में मनाए जाने वाले होलिका दहन, धुलण्डी, शीतला सप्तमी/अष्टमी, रंग तेरस, चेटीचण्ड, जुमातुल विदा, ईद-उल-फितर (चाँद से), रामनवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, वैशाखी, सैन जयंती एवं परशुराम जयंती सहित अन्य पर्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित व्यवस्थाओं एवं संभावित चुनौतियों पर सुझाव प्राप्त कर उनके जल्द ही निराकरण की बात कही गई है। सदस्य राकेश सिंघल ने बाडी बाजार में जाम की समस्या, प्रमोद तोमर ने गुलाब बाग से आर ए सी लाइन तक जाम की समस्या के समाधन के लिए वन‌वे करने, सत्यभान बैंसला द्वारा हाइवे पर अवैध अतिक्रमण हटवाने, मंगल सिंह व अरुण दुबे द्वारा नीचे लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करवाने, मुरारी कुमार द्वारा स्कूल कालेजों व कोचिंग सेंटरों के बाहर मंडराने वाले मजनुओं पर कार्रवाई कराने, रितु पांडे द्वारा महिला व बच्चियों की सुरक्षा के लिए और अधिक उपाय करने, प्रेम सिंह मीणा द्वारा तालाशाही पर नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कराने व छन्नू सिंह द्वारा आंगई में अत्यधिक कीटनाशक के प्रयोग से सब्जियां उगाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई कराने, किरोड़ी लाल जाटव द्वारा पुलिस का पूरा सहयोग करने संबंधित सुझाव दिए। बैठक में जिले के सभी उपखंडों में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने तथा समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक उपखंड में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले भ्रामक समाचारों एवं अफवाहों से सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सभी उपखंड अधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा, वृताधिकारी वृत्त धौलपुर कृष्ण राज जांगिड, थानाधिकारी कोतवाली वीरेन्द्र मीणा, थानाधिकारी निहालगंज अमित शर्मा, अपराध सहायक महेश शर्मा सहित सभी जिला स्तरीय सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *