आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
विकासखंड मिल्कीपुर के अंतर्गत ग्राम सभा पारा ब्रह्मनान में बुधवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय सिंह (टुन टुन) एवं खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर हरिश्चंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रूप से फल की टोकरी भेंट कर गोद भराई की रस्म अदा की गई, वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी विधि विधान से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और हर्षोल्लास से भरा रहा।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विकासखंड मिल्कीपुर की सभी ग्राम सभाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, सड़कों की मरम्मत व निर्माण, इंटरलॉकिंग, नाली एवं नाले के पक्के निर्माण जैसे कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकासखंड की 77 ग्राम पंचायतों को विकास से वंचित न रहने देना ही उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर एडीओ पंचायत मिल्कीपुर सुरेंद्र राव,राधाकांत तिवारी, विपुल तिवारी,बिंदेश्वरी प्रसाद द्विवेदी, अवधेश तिवारी, राघव राम तिवारी, राकेश तिवारी, पप्पू शुक्ला, बुद्धदेव तिवारी, भवानी लाल तिवारी, अभिषेक मिश्रा, अनिल यादव, श्याम लाल, दीपक रावत, दिलीप तिवारी, रामसुंदर तिवारी, जगन्नाथ गोस्वामी, रंजन कुमार, सुखदेव, प्रधान प्रतिनिधि, राजकुमार तिवारी, प्रधान मिल्कीपुर अनुराग सिंह, पलिया प्रधान जगमोहन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दिनेश कुमार

