विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण गारंटी योजना को लेकर किसान श्रमिक ग्राम चौपाल
1 min readकुरेदा में किसान श्रमिक ग्राम चौपाल
कंचनपुर मंडल के कुरेंदा ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण गारंटी योजना के अधिनियम 2025 VB -G Ram के जन जागरण अभियान के तहत किसान श्रमिक ग्राम चौपाल का कार्यक्रम सोमवार को कुरेदा ग्राम में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम किसान श्रमिक ग्राम चौपाल की प्रवासी वंदना शिवहरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम में ग्रामीण किसानों एवं श्रमिकों को योजना के उद्देश्य लाभ एवं पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
वंदना शिवहरे ने बताया कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर लाएगा। आजीविका सशक्त बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है इस दौरान ग्रामीणों और महिला श्रमिकों की सैकड़ो की भीड़ हुई ।सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने योजना के प्रति उत्साह प्रकट किया
इस मौके पर सम्मिलित रहे।
मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे बाड़ी शहर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा ,नरेश यादव, राजवीर मीना, रिंकू मीणा, नाजिया खान, धनंजय शर्मा, रामकुमार कुशवाहा, सतीश प्रजापति, श्रीनिवास मित्तल ,सुनील बंसल ,नितिन शर्मा ,बंटी शर्मा , बी एल प्रजापति,सचिन बंसल ,रविंद्र बंसल,अनीता सिंघल व अन्य लोग रहे मौजूद।
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

