पूर्णियां में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा में उमड़ा आस्था का सागर
1 min readधार्मिक आयोजन में उमड़ा आस्था का सागर
पूर्णियां-बिहार
पूर्णियां में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा का आज विधिवत रूप से विश्राम हुआ। कथा के अंतिम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

प्रख्यात कथावाचक बाल व्यास धीरेन्द्र जी महाराज बृजवासी ने सात दिवसीय कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, भक्ति, धर्म और जीवन मूल्यों पर आधारित प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके मधुर वाणी और ओजस्वी शैली ने यजमानों व श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथा के समापन अवसर पर हवन, पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। आयोजन समिति ने सभी भक्तों, सहयोगियों एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस धार्मिक आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया, बल्कि समाज में धार्मिक एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया।
