चुनाव लड़ेंगे भी, तैयारी हमेशा रहती है भ्रमण के दौरान पूर्व सांसद विनय कटियार,
1 min readमिशन 2027 की आहट मिल्कीपुर में भ्रमण के दौरान पूर्व सांसद विनय कटियार,
बोले चुनाव लड़ेंगे भी, तैयारी हमेशा रहती है।
मिल्कीपुर अयोध्या
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की गरमाहट को धार देने के बीच अयोध्या के पूर्व भाजपा सांसद एवं फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने रविवार को मिल्कीपुर क्षेत्र का दौरा कर सियासी माहौल को गर्मा दिया। आधा दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे पूर्व सांसद ने कुचेरा बाजार और इनायत नगर में व्यापार मंडल पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों का संदेश दिया।
कुचेरा बाजार में जिला उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष से मुलाकात के बाद वे इनायत नगर बाजार पहुंचे, जहां जिला महामंत्री अरुण गुप्ता व स्थानीय व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष और भाजपा जिला संयोजक के साथ व्यवहारिक भेंट कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद के करीबी राम सजीवन मिश्र, दशरथ कौशल, जनार्दन मौर्य, डॉ. सरोज मिश्रा, बद्री प्रसाद तिवारी, बब्लू मिश्रा, मुकेश मिश्रा, बलराम तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, दुर्गेश मोदनवाल, वीरेंद्र गुप्ता, सचिन कसौधन और मनीष मौर्य सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत समारोह के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विनय कटियार ने साफ संकेत दिए कि वे मिशन 2027, और 2029 को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा,
चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं और चुनाव लड़ेंगे भी। मेरी तो हमेशा तैयारी रहती है। मेरे कार्यकर्ता लगातार चुनावी मोड में काम करते रहते हैं।
उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में सीधे तौर पर चुनावी दावेदारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
कटियार के दौरे से मिल्कीपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। स्थानीय स्तर पर यह दौरा संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 से पहले ऐसे क्षेत्रीय भ्रमण भाजपा के भीतर संभावित दावेदारों की सक्रियता को भी दर्शाते हैं।
रणनीति का पहला चरण?
मिल्कीपुर क्षेत्र में व्यापारियों और स्थानीय नेतृत्व से संपर्क साधकर विनय कटियार ने स्पष्ट कर दिया है कि वे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देने की मुहिम में जुट चुके हैं। अब देखना होगा कि मिशन 2027 में उनकी यह सक्रियता किस राजनीतिक रूप में सामने आती है।

दिनेश कुमार
