तिंदवारी में ट्रक और बाइक की भीषण एक्सिडेंट, बुजुर्ग की मौत
1 min readबांदा

कस्बा तिंदवारी में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 82 वर्षीय रामप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका नाती रवि (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। रामप्रताप अपने नाती के साथ बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
