महिला कल्याण निगम अध्यक्ष उ. प्र. द्वारा विभिन्न कार्यक्रम में हुई शामिल, वन स्टाप सेंटर का किया निरीक्षण
1 min readश्रीमती कमलावती सिंह, मा0 अध्यक्ष, उ0प्र0 महिला कल्याण निगम (राज्यमंत्री स्तर) लखनऊ का सुलतानपुर में आगमन हुआ।

जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0वर्मा के निर्देशन में विभाग के विभिन्न सेक्टर के अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया गया। जिसके पश्चात मा0 अध्यक्ष महोदया द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति से सम्बन्धित समीक्षा की गयी। इसके उपरांत सखी वन स्टाप सेंटर, निजाम पट्टी पांचोपीरन, सुलतानपुर का निरीक्षण मा0 अध्यक्ष के द्वारा किया गया। वन स्टाप संेटर में रोस्टर डूयूटी के अनुसार सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। सेंटर की कार्य प्रणाली के बारे में स्टाफ से जानकारी प्राप्त की गयी तथा सेंटर से सम्बन्धित कांउसिलिग रजिस्टर, शेल्टर रजिस्टर एवं मेडिकल रजिस्टर का निरीक्षण किया गया सभी अभिलेख अद्यतन पाया गया तथा वन स्टाप सेंटर को सूचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। तद्पश्चात वन स्टाप सेंटर में ही फल दार पौध का मा0 अध्यक्ष द्वारा पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर शरद कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, रेखा गुप्ता जिला मिशन समन्वयक, हब फार इम्पावरमेंट आॅफ वूमेन, सीता सिंह केन्द्र प्रबंधक, वन स्टाप संेटर, रूपाली सिंह संरक्षण अधिकारी, मिशन वात्सल्य, नीलम वर्मा प्रबंधक/समन्वयक, खुशबू दूबे सामाजिक कार्यकर्ता, राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई, हंसमती महिला थानाध्यक्ष एवं सेंटर के कर्मचारी भी उपस्थित रहें।
