February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता को लेकर सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद
लंभुआ, सुल्तानपुर (उ.प्र.)
पत्रकारों के साथ अभद्रता, आमजन पर दमनात्मक कार्यवाही एवं मदनपुर पनियार प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित
आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के युवा जिला अध्यक्ष श्री राजपति तिवारी एवं जिला अध्यक्ष श्री कमलेश वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने लंभुआ स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता, आमजन पर हो रही दमनात्मक कार्यवाहियों तथा ग्राम मदनपुर पनियार में हुई हत्या के प्रकरण में ग्रामीणों की आवाज दबाने के आरोपों के संबंध में विरोध दर्ज कराया।
संगठन का आरोप है कि लंभुआ कोतवाली द्वारा लगातार अपने पद एवं अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के साथ असंवेदनशील एवं तानाशाहीपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
इसी क्रम में जब पत्रकारों द्वारा मामले की बाइट लेने का प्रयास किया गया, तो उनका कैमरा बंद करवा दिया गया तथा उनके साथ अभद्रता किए जाने की बात पत्रकारों द्वारा बताई गई, जिसकी भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद घोर निंदा करता है।
संगठन का कहना है कि यह व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विरुद्ध है तथा इससे आम जनता में भय और असंतोष का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। पूर्व में भी संबंधित अधिकारी विभिन्न विवादों में घिरे रहे हैं और जनहित से जुड़े मामलों में उनका रवैया निरंतर प्रश्नों के घेरे में रहा है।
इन सभी गंभीर विषयों को लेकर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी सुल्तानपुर, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर एवं उपजिला अधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लंभुआ को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है।
संगठन की प्रमुख मांगें:
पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
ग्राम मदनपुर पनियार प्रकरण में ग्रामीणों की आवाज दबाने के आरोपों की स्वतंत्र जांच कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
आमजन के प्रति दमनात्मक रवैये पर तत्काल रोक लगाई जाए।
प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
जिला संगठन मंत्री – श्री अशोक विश्वकर्मा
मंडल अध्यक्ष अयोध्या – श्री मनीष सिंह
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष – श्री अजय सिंह
जिला सचिव – श्री कृष्ण कुमार सिंह
तहसील अध्यक्ष – श्री दीपक सिंह
ब्लॉक अध्यक्ष – श्री प्रशांत सिंह
तहसील अध्यक्ष महिला मोर्चा – श्रीमती हकीमुल निशा
ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा – श्रीमती मीरा भारती
ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला मोर्चा लंभुआ – श्रीमती बीना भारती
श्री मोहम्मद मुस्तकीम खान
श्री अंकित प्रताप कोरी
श्री विफ्फु खान
श्री मोहम्मद मोईद अली
श्री रामकिशोर वर्मा
श्री विजेंद्र चौरसिया
श्री धर्मराज
श्री मोहन भारती
तथा बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी अजय त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *