गरीब असहाय कुम्हार को करोड़ों का GST नोटिस, कार्रवाई से परिवार सदमे में
1 min readकुम्हार को करोड़ों का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार चलाने वाले पर कार्रवाई से हड़कंप
रायबरेली
रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले एक कुम्हार को जीएसटी विभाग की ओर से 1 करोड़ 25 हजार रुपये का नोटिस भेज दिया गया है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र निवासी मो. शहीद को यह नोटिस डाक के जरिए मिला, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक, मो. शहीद पारंपरिक तरीके से मिट्टी के बर्तन बनाकर किसी तरह अपना घर चला रहे हैं।
अचानक करोड़ों के नोटिस से पूरा परिवार सदमे में है।

