न्यायालय पहुंचे सांसद व नेता विपक्ष राहुल गांधी, कड़ी सुरक्षा में दर्ज कराया गया बयान
1 min readसुल्तानपुर जनपद न्यायालय पहुंचे सांसद व नेता विपक्ष राहुल गांधी, कड़ी सुरक्षा में दर्ज करा रहे बयान
हाई अलर्ट पर जिला पुलिस, कई थानों का भारी पुलिस बल तैनात; छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट परिसर
सुल्तानपुर

जनपद न्यायालय में उस समय हलचल तेज हो गई जब कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष Rahul Gandhi अपने बयान दर्ज कराने पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और न्यायालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर रही, जबकि कई थानों की फोर्स के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वालों की सघन जांच की गई। राहुल गांधी निर्धारित समय पर अदालत पहुंचे और विधिक प्रक्रिया के तहत अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। उनके आगमन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज रही।
