February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिल्कीपुर की अनामिका को विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय डाभासेमर, विकास खंड मसौधा में किया गया। इसमें जिले के सभी 12 विकासखंडों से चयनित कुल 96 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में पांच विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मिल्कीपुर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिरौली की छात्रा अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय जरही, मया के तेजस द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय करीमपुर, रुदौली की प्रतिभा कुमारी तृतीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बवा, अमानीगंज की अल्फ़िजा चतुर्थ और कंपोजिट विद्यालय देवनपारा, हैरिंग्टनगंज की रागिनी पांचवें स्थान पर रहीं। इन सभी विद्यार्थियों को एक टैबलेट, एक बैग और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भी पांच विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रुरुखास, हैरिंग्टनगंज की नैंसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदरहा, मया के आयुष पांडे द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय बेनीपुर, बीकापुर की काजल यादव तृतीय, कंपोजिट विद्यालय करीमपुर, रुदौली के सचिन कुमार चतुर्थ और कंपोजिट विद्यालय अकवारा, पूरा के विकी पांचवें स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता के इन पांच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा एक विज्ञान किट, एक बैग और प्रमाण पत्र दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को एक बैग और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद्र, सभी विकासखंडों के विज्ञान एआरपी और एसआरजी डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी, मनीष रस्तोगी, अमित कुमार मिश्र सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण के अलावा शिक्षक श्रीप्रकाश पाठक, शशि साहू, ऋचा उपाध्याय, प्रवीण कुमार मिश्र, अमरजीत वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, यशवीर सिंह, शैल कुमारी, वंदना तिवारी, नीलकमल वेद आदि उपस्थित रहे। मिल्कीपुर के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में प्रथम स्थान आने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *