February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

न्याय रथ आमजन को निशुल्क विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन

1 min read
Spread the love

अयोध्या

मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन होगा।यह शिविर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या परिसर में आयोजित किया जाएगा।शिविर के सफल संचालन के लिए मंगलवार दोपहर 2 बजे न्याय रथ को रवाना किया गया।जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने दीवानी न्यायालय परिसर से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाई।न्याय रथ आमजन को निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देगा।रथ के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।अधिक से अधिक लोगों को मेगा विधिक सहायता शिविर से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रजनी शुक्ला सहित न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे सीजीएम सुधांशु शेखर उपाध्याय, एसीजीएम महेंद्र पासवान, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कालिका मिश्रा एवं अधिवक्ता गण भी कार्यक्रम में मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *