February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मारपीट के घटना कारित करने वाले की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ संविदा विद्युत कर्मी धरना पर बैठे

1 min read
Spread the love

बांदा

बांदा में मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र कमासिन में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन सर्विस संविदा कर्मचारी संघ बैनर तले कमासिन क्षेत्र में कार्यरत लगभग आधा सैकड़ा संविदा विद्युत कर्मचारियों ने 11 फरवरी को ग्राम प्रधान बंथरी द्वारा मारपीट की घटना में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत विभाग बकाया राजस्व वसूली ब्याज में छूट पाने को ओटीएस करने की बंथरी ग्राम में ग्रामीणों से योजना के अंतर्गत बिल जमा करने को जानकारी दी जा रही थी ।जिनके बकाया बिल जमा नहीं हो रहे थे ।उनके विद्युत कनेक्शन काटे गए जिससे क्रोधित प्रधान बंथरी ने चार विद्युत कर्मचारी से अभद्रता करते हुए मारपीट की । जिससे चारों विद्युत कर्मचारी घायल हो गए ।थाना कमासिन में प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद अब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत एसडीओ विद्युत अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र कमासिन भी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *