February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सी पी इंटरनेशनल स्कूल में “Coffee with Principal” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन

1 min read
Spread the love

फर्रुखाबाद

Coffee with Principal (प्राइमरी विंग)
C.P. International School
विद्यालय के प्राइमरी विंग द्वारा “Coffee with Principal” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों एवं विद्यालय प्रशासन के मध्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, आगामी परीक्षाओं की तैयारी तथा उनके सर्वांगीण विकास पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। अभिभावकों के सुझाव आमंत्रित किए गए तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों ने मधुर स्वर में गीत, भावपूर्ण अभिनय एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यालय के समग्र विकासात्मक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती जोशना अग्रवाल ने उत्कृष्ट अंकों के साथ गहन समझ एवं संस्कारों के संवर्धन पर बल दिया। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने अभिभावक-विद्यालय सहभागिता को विद्यार्थियों की सफलता का आधार बताया।
प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के अध्ययन में सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान सक्रिय सहयोग हेतु कुछ अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही कई अभिभावकों ने उद्बोधन देते हुए विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं संवादात्मक पहल की सराहना की।
अंत में प्राइमरी विंग की इंचार्ज श्रीमती शिवानी दीक्षित ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

योगेश कुमार ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *