February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रेलर में पीछे से भिड़ा डंपर, चालक की मौत

1 min read
Spread the love

बारुन अयोध्या

इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में डंपर चालक कुलदीप गुप्ता (28) पुत्र सन्तोष गुप्ता निवासी फतेहपुर की मौत हो गई। यह घटना सुबह 7:25 बजे हुई, जब एक डंपर ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय आगे चल रहे ट्राले UP 79 AT 6362 का अगला पहिया फट कर पंचर हो गया था। बस्ती निवासी ड्राइवर मोहित कुमार ने तुरंत ब्रेक लगाई, जिसके बाद ट्रेलर पर सवार दूसरा चालक बजरंगी नीचे उतरा और वाहन को किनारे लगाने के लिए पीछे खड़ा होकर साइड देख रहा था। इसी दौरान, जगदीशपुर की ओर से आ रहे डंपर UP 71 BT 1579 ने ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का इंजन वाला हिस्सा चिपक गया,चालक कुलदीप स्टीयरिंग के पास फंस गया, डंपर की बीच से चेचिस टूट गई।

घटना की आवाज सुनकर बाजार वासी मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित बारुन पुलिस चौकी का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

बड़ी मशक्कत के बाद डंपर के केबिन में फंसे चालक कुलदीप को बाहर निकाला गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुलदीप के पेट के
आंतरिक अंगों और पैर में गंभीर चोट लग गई। उसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1033 एंबुलेंस से तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *