February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

1 min read
Spread the love

रुदौली अयोध्या

Oplus_131072

तहसील क्षेत्र के ग्राम पारा पहाड़पुर में शुक्रवार दोपहर को अचानक अज्ञात कारणों से साहेब देई के घर के सामने रखे छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्पर में रखा समस्त गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था।पीड़ित ने बताया कि आगजनी की घटना में गेहूं, सरसों, बर्तन, बिस्तर समेत अन्य आवश्यक घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल राम सूरत ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।पीड़ित ने प्रशासन से शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *