February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत विभाग टीम के द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान की गई बड़ी कार्यवाही

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह के आदेशानुसार उपखंड राजाखेड़ा के सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने तीन अलग अलग टीम बना कर बकाया वसूली के लिए फील्ड में भेजा जिसमें टीम में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा के साथ तकनीकी कर्मचारियों के साथ शहर में बकाया वसूली अभियान चलाया जिसमें करीब 3.5 लाख की बकाया पर 22 विद्युत कनेक्शन को डीसी किया गया इसके साथ ही करीब 80 अवैध केबलों को हटा कर स्टोर कार्यालय में जमा किया गया।टीम 2 में कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल और तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी टीम के साथ गांव सोमली, दिघी,गंगोलिया पुरा , खुड़िला पुरा,अंबरपुर, डोंगरपुर,गोपालपुरा में करीब 8 लाख की बकाया पर 35 विद्युत कनेक्शन डीसी किए गए और साथ ही करीब 90 अवैध केबलों को हटा कर जप्त किया गया टीम 3 में कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड और तकनीकी कर्मचारियों के साथ में गांव मरैना, पाय, सुन्दरपुर,सविता नगर,बिचपुरी,गोपाल पुरा,चौहान पुरा,पहाड़ी आदि में करीब 9.6 लाख की बकाया पर 46 विद्युत कनेक्शन डीसी किए गए साथ ही करीब 95 अवैध केबलों को हटा कर जप्त किए गए।साथ ही सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने लोगों से अपील की वे अपना विद्युत बिल समय से जमा करें,जिस से उनका कनेक्शन न कटे और निर्बाध रूप से विद्युत उपभोग कर सके,इस के साथ ही लोगों से अपील की जिनका विद्युत उपभोग अधिक है वो सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर सोलर संयत्र स्थापित करवा सकते हैं।टीम में , वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा,वीरेंद्र सिंह,सोनेश कुमार,राजूलाल,भूदेव,अकील,संजीव फौजी,हरवान सिंह, बंटी खान, रामेश्वर,धर्मेंद्र, गोपाल सिंह इत्यादि तकनीकी कर्मचारी साथ रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *