February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं‌ सायबर जागरूकता हेतु जिला पुलिस व बैंकों के बीच मजबूत समन्वय के लिए आयोजित हुई मीटिंग

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं‌ सायबर जागरूकता हेतु जिला पुलिस व बैंकों के बीच मजबूत समन्वय के लिए आयोजित हुई मीटिंग

लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध की रोकथाम, सायबर जागरूकता व बैंक और एटीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने जिले के समस्त बैंक प्रबंधकों एवं अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की, इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बैठक में साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस एवं बैंकों के बीच मजबूत समन्वय होना जरूरी है। उन्होंने शहर के समस्त बैंकों के प्रबंधकों के साथ समन्वय बैठक में साइबर अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड, संदिग्ध लेन-देन, एटीएम एवं बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बैंक प्रबन्धको को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई जाए, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही बैंक प्रबंधकों से अपेक्षा की गई कि वे ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लगातार जागरूक करें तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों की मेहनत की कमाई पर पड़ता है। ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और बैंकों के बीच मजबूत समन्वय अत्यंत आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध लेन-देन, साइबर फ्रॉड अथवा धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते साइबर थाना पुलिस द्वारा कठोर एवं उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस जनधन की सुरक्षा एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हर संभव कदम उठा रही है और भविष्य में भी बैंकों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। बैठक के अंत में पुलिस एवं बैंक अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में बैंक एवं एटीएमो की सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिले की बैंको के अधिकारी, यातायात पुलिस प्रभारी बलविंदर सिंह सहित सायबर थानों के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *