शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन फूका पुतला,टीईटी अनिवार्यता पर सरकार के दोहरे मापदंड
1 min readटीईटी अनिवार्यता पर सरकार के दोहरे मापदंड का विरोध प्रदर्शन।
सुल्तानपुर में शिक्षकों ने किया विरोध फूका पुतला ।
सुल्तानपुर,

जिले में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टीईटी अनिवार्यता के मामले में सरकार द्वारा शिक्षक संघ से हुई वार्ता और संसद में दिए गए उत्तर में विरोधाभास है। इसे लेकर शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।
इसी क्रम में संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सरकार के दोहरे मापदंड के विरोध में सांकेतिक पुतला दहन कर विरोध ज्ञापन सौंपा गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद सुल्तानपुर इकाई के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षक स्थानीय तिकोनिया पार्क में एकत्रित हुए और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो यह लड़ाई जिले से लेकर दिल्ली तक लड़ी जाएगी और शिक्षकों के अधिकारों के लिए संघ हर स्तर पर संघर्ष करेगा। जिला मंत्री डॉ हृषिकेश भानु सिंह ने जनपद के आक्रोशित और क्षुब्ध शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. हृर्षिकेश भानु सिंह, निजाम खान प्रवक्ता,संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र,जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव,राम बहादुर मिश्रा ,अंजनी कुमार शर्मा, डॉ रीतेश सिंह,हेमंत यादव,राज कुमार चौधरी, अरविंद कुमार पाण्डेय हिमांशु सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता,हरिओम गुप्ता,संतोष कुमार सिंह नीरज यादव,राज कुमार गुप्ता, डॉ प्रदीप मिश्रा शिव नारायण वर्मा प्रतिमा सिंह,अरुण कुमार शुक्ला सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे !!
