एसएसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 उप निरीक्षक किए गए इधर से उधर
1 min readगोण्डा।

जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 19 उप निरीक्षकों (दरोगाओं) का तबादला कर दिया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादले जनपदीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के क्रम में किए गए हैं। सूची में थाना, चौकी और पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची के अनुसार सत्येन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक को थाना कटरा बाजार से थाना धानेपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेन्द्र पाण्डेय थाना धानेपुर से थाना कटरा बाजार, उप निरीक्षक प्रशांत गुप्ता थाना छपिया से चौकी प्रभारी पाण्डेय बाजार, थाना कोतवाली नगर, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी पाण्डेय बाजार, थाना कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी नियावां, थाना उमरीबेगमगंज,उप निरीक्षक मुकेश कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी नियावां, थाना उमरीबेगमगंज से चौकी प्रभारी पिपरा बाजार, थाना खरगूपुर से उप निरीक्षक कामेश्वर रावत थाना खरगूपुर से चौकी प्रभारी जानकीनगर,थाना खरगूपुर, उप निरीक्षक राकेश कुमार चौकी प्रभारी ढेमवाघाट, थाना नवाबगंज से थाना कौड़िया, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह थाना नवाबगंज से चौकी प्रभारी ढेमवाघाट, थाना नवाबगंज, उप निरीक्षक विवेक कुमार मौर्य चौकी प्रभारी कहोबा, थाना मोतीगंज से चौकी प्रभारी बालपुर, थाना कर्नलगंज, उप निरीक्षक तेजनारायण गुप्ता थाना उमरीबेगमगंज से थाना कोतवाली देहात हुआ स्थानांतरण संशोधित, चौकी प्रभारी कहोबा, थाना मोतीगंज, उप निरीक्षक गौरव सिंह थाना तरबगंज से थाना नवाबगंज,
उप निरीक्षक गौरीशंकर मल्ल
पुलिस लाइन से थाना छपिया, उप निरीक्षक दुर्गविजय सिंह थाना कौड़िया से थाना कोतवाली देहात, उप निरीक्षक सहदेव दुबे पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात, उप निरीक्षक अरुण कुमार पुलिस लाइन से थाना तरबगंज, उप निरीक्षक मुन्ना सिंह पुलिस लाइन से थाना तरबगंज, उप निरीक्षक पवन कुमार गिरी पुलिस लाइन से थाना खरगूपुर, उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह पुलिस लाइन से थाना इटियाथोक, उप निरीक्षक गंगादीन यादव पुलिस लाइन से थाना मोतीगंज भेजे गए हैं। एसपी ने संबंधित प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कराकर नए तैनाती स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराया जाए और अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में और भी तबादले संभव हैं।
महादेव मौर्या
