February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाईक सवार गंभीर घायल, चालक फरार

1 min read
Spread the love

गोंडा।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह–कहोबा मार्ग पर खिरिया नहर पुलिया के पास गुरुवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार राजू (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। राजू भिटौरा, मनकापुर के निवासी बताये जाते हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर डुमरियाडीह चौकी प्रभारी रामप्रकाश चंद मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *