पुलिस ने किया बड़ा खुलासा सात चोर गिरोह को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
1 min readप्रतापगढ़़

पुलिस की स्पेशल टीम नें एक बड़े चोर गिरोह को 7 चोरो को पकड़ कर संगठित गिरोह का खुलासा किया। चोरो के पास से पुलिस नें 11 बैटरी, 6 इन्वर्टर,एक स्टेपलाइजर बरामद किया, चोरो द्वारा जिस कार से घटना को अंजाम देते थे अल्टो कार को स्पेशल टीम नें पकड़ा।नवाबगंज में इन चोरो द्वारा कई जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था
अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग रात में इसी अल्टो कार से निकलते है और मौका पाकर दुकानो से शटर व ताला का तोड़कर चोरियाँ कर लेते है । हम लोग कुल 07 साथी हैं। सामान्य आशय से दिन में घुम फिरकर दुकान देख लेते है तथा रात में चोरिया करते है । अभियुक्तों ने बताया कि इन बैट्रियो के अलावा चोरी की गयी बैट्री एवं इनवर्टर को कुशुवापुर जनवामऊ रोड पर पुराने स्कूल के खण्डहर में रखी है, जहां पर हमारे कुछ साथी मौजूद है, आज हम बैट्रियो एवं इन्वर्टर को निकालकर बेचने के लिए ले जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01. राजमणि सरोज उर्फ डब्लू पुत्र शत्रुघ्न सरोज निवासी ग्राम पूरे कालू राम का पुरवा बिसहिया थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष ।
02. बृजेश कुमार उर्फ पिन्टू सरोज पुत्र धर्मपाल सरोज निवासी ग्राम कबीरपुर पूरे मातादीन का पुरवा बिसहिया थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष ।
03. साहिल उर्फ गोलू सरोज पुत्र राजाराम सरोज निवासी ग्राम छोटकी अख्तियारी थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष ।
04. मोहित सरोज उर्फ भल्ला पुत्र राजेश सरोज निवासी ग्राम निवासी ग्राम छोटकी अख्तियारी थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष ।
05. सोनू सरोज पुत्र जेठ सरोज निवासी ग्राम निवासी ग्राम छोटकी अख्तियारी थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष ।
06. आकाश सरोज उर्फ बाबा पुत्र दिनई सरोज उर्फ छोटेलाल निवासी ग्राम कालूराम का पुरवा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष ।
07. कृष्णा पटेल उर्फ ननकू पुत्र वासुदेव पटेल उर्फ बाबुजी निवासी ग्राम कालूराम का पुरवा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण-
थाना नवाबगंज-
उ0नि0 मिथिलेश राजपुत मय हमराह उ0नि0 गुलाब सिंह, उ0नि0 शिशिर सिंह ।
स्पेशल टीम प्रतापगढ़-
हे0का0 महेश कुमार सिंह, हे0का0 कमलेश सिंह यादव, का0 विरेन्द्र, का0 सुनील यादव ।
