March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्बारा फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग,

1 min read
Spread the love


डीएम को सौंपा ज्ञापन

सुल्तानपुर।

जनपद में सक्रिय तथाकथित एवं स्वघोषित पत्रकारों के बढ़ते नेटवर्क को लेकर जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन की ओर से जिलाधिकारी सुल्तानपुर को एक ज्ञापन सौंपते हुए फर्जी पत्रकारों की जांच कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि बीते कुछ समय से जनपद सुल्तानपुर में ऐसे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जो बिना किसी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र, चैनल अथवा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से अनुमोदन के स्वयं को पत्रकार बताकर फर्जी प्रेस आईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये तथाकथित पत्रकार आम जनमानस के साथ-साथ प्रशासनिक तंत्र को भी गुमराह कर रहे हैं।
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि पत्रकारिता की आड़ में ऐसे तत्व अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं।

पेड़ों की अवैध कटान, आरा मशीनों पर अवैध वसूली, थानों में दबाव बनाना और धमकी देना जैसी घटनाओं में इनकी भूमिका की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की छवि भी धूमिल हो रही है।

ज्ञापन में मांग की गई कि जिला सूचना अधिकारी सुल्तानपुर से जनपद में पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त पत्रकारों तथा समाचार संस्थानों की अद्यतन सूची मंगवाई जाए। इसी के आधार पर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर को निर्देशित किया जाए कि बिना मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा जारी तथाकथित प्रेस आईडी को अमान्य घोषित करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय तथाकथित/स्वघोषित पत्रकारों की सघन जांच एवं सत्यापन कराने के निर्देश देने की भी मांग की गई। संगठन ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली, धमकी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने चेताया कि यदि समय रहते इस गंभीर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो इसका दुष्प्रभाव प्रशासन, पुलिस और समाज—तीनों पर पड़ेगा। संगठन ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करेंगे।

उक्त अवसर पर रुखसार अहमद केएमबी न्यूज़, दिनेश यादव ब्यूरो जीवन एक्सप्रेस, संतोष कुमार पाण्डेय ब्यूरो न्यूज़ गीतांजलि टाइम्स,रामलोचन अमर सृष्टि, उपेंद्र सिंह पत्रकार, भास्कर यादव पत्रकार, अर्पित द्विवेदी,ओम प्रकाश दुबे, राम शिरोमणि यादव, विजयकांत द्विवेदी, अल्ताफ अहमद ब्यूरो अमर सृष्टि सुल्तानपुर , मोहम्मद वकील, अनुज यादव, सूरज यादव, श्याम जी श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, राजेश यादव “बाबा”जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर , सनी मिश्रा, रामराज पांडे, शुभम पाल आदि सम्मानित पत्रकार साथीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *