कंपोजिट विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे विधायक
1 min readसुल्तानपुर

कंपोजिट विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, स्मृति द्वार का किया उद्घाटन, स्कूल का कायाकल्प देख गदगद आए नजर।
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मिले। इस दौरान वे धनपतगंज में चरथई गांव स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पहुंचे, जहां विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शुरुवात उन्होंने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह ने इसी विद्यालय के गेट पर बने बाबा सीताराम स्मृति द्वार एवं कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। वहीं विद्यालय में बने होम साइंस क्लास सहित तमाम कमरों का निरीक्षण कर जायजा लिया। विद्यालय की मौजूदा स्थिति देखकर उन्होंने वहां मौजूद अध्यापकों की प्रशंसा की, साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं विद्यालय में पहुंचे तमाम अभिभावकों से मुलाकात की, और हाल चाल भी लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती सुमन, प्रधान अध्यापक मेवालाल, सहायक अध्यापक जितेंद्र तिवारी सहित तमाम अभिभावकगण और ग्रामीण मौजूद रहे।
