February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुरैनी देवरिया ने बरिया देई को 9 विकेट से हराया 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

ग्राम पंचायत अरमारूपीपुर के सफदरभारी में चल रही बीबीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को पुरैनी देवरिया की टीम ने बरिया देई को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पुरैनी देवरिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 105 रनों का लक्ष्य 5.2 ओवर में बड़े आसानी से हासिल कर लिया।
मैच का शुभारंभ स्थानीय व्यवसाई ताज मोहम्मद खान (दद्दू) ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी को खेलों से जुड़ना चाहिए, क्योंकि खेलकूद अच्छे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है।टॉस जीतकर बरिया देई ने निर्धारित आठ ओवरों में सात विकेट खोकर 104 रन बनाए जिसके जवाब में पुरैनी देवरिया ने 5वें ओवर में ही 105 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। मैच में 54 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रिकी शर्मा को आयोजकों ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया। 
मैच के दौरान मशहूर कमेंटेटर विकास श्रीवास्तव ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए अपनी वॉकपुटता से दर्शकों के बीच खूब समां बांधा। मैच के दौरान रमेशचंद्र ओझा और आदित्य ओझा ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि राजमणि ओझा ने स्कोरर का कार्य संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *