February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आशान्वित जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
आशान्वित जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत
नीति आयोग द्वारा निर्धारित सभी सूचकांकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना उद्देश्य-जिला कलक्टर
विकास के सूचकांकों को हासिल करने में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका यौद्धा जैसी- जिला कलक्टर
समन्वित प्रयासों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान
धौलपुर, 2 फरवरी। भारत सरकार के नीति आयोग के निर्देशानुसार संपूर्णता अभियान 2.0 का उद्घाटन कार्यक्रम सोमवार को नगर परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 का उद्देश्य विकास के छः संकेतकों के अंतर्गत संचालित गतिविधियों में पूर्णता प्राप्त करना है, इनमें से तीन संकेतकों में जिला पहले से शत प्रतिशत प्रगति हासिल कर चुका है। शेष लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हम सबको मिलकर के सम्मिलित रूप से संयुक्त प्रयास करना है। 14 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से हमारी जिम्मेदारी बनेगी कि इस कार्यक्रम के तहत सभी संकेतकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। इसलिए इस कार्यक्रम का नाम संपूर्णता कार्यक्रम है। जिला कलक्टर ने कहा कि इन सभी संकेतकों पर संपूर्णता हासिल करने के लिए आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका यौद्धा जैसी है। उन्होंने कहा कि हमारे शीर्ष अधिकारी से लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स अगले तीन माह अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करेंगे, मेहनत करेंगे, ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करेंगे।
भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का यही उद्देश्य है कि देश में कोई भी जिला अथवा ब्लॉक पीछे न रहे और वो संपूर्णता को हासिल करे। अविकसित वर्गो के व्यक्तियों को विकास की धारा में जोड़ा जाए। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागृति लाई जाए। बच्चों को समय पर पूर्ण टीकाकरण किया जाए। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण करा कर उन्हें उपयोग में लिया जाएं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य तभी सफल होगा जब प्रशासन के साथ-साथ आम जन भी जुड़कर सामाजिक जन जागरण लाएगा। उन्होंने सभी से मिलकर इस अभियान को सफल बनाने की बात कही।
मुख्य आयोजना अधिकारी भारत राव ने कहा कि संपूर्णता का अभिप्राय ही यह है अंतिम पायदान में बैठा व्यक्ति विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, राजीविका, शिक्षा विभाग ने दिए गए मानकों के आधार पर दिए गए लक्ष्यों एवं निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गई। सांख्यिकी अधिकारी मनोज सिंघल ने बताया कि संपूर्णता अभियान का उद्घाटन कार्यक्रम आशान्वित ब्लॉक बसेड़ी में भी आयोजित किया गया।
नुक्कड़ नाटकों व अन्य कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति से दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान पीएमश्री सिटी कोतवाली विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने राजकीय विद्यालयों में हो रहे नवाचार एवं गुणवत्ता उन्नयन के बारे में नुक्कड़ नाटक की सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुति दी गई। बाड़ा हैदरशाह विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत पर सुन्दर प्रस्तुति दी। इसी के साथ कक्षा 11 की छात्रा द्वारा देशभक्ति एवं शहीदों के ऊपर कविता का गायन किया। कक्षा तीसरी की छात्रा तसलीम ने अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
इस अवसर पर ली शपथ
कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने सभी उपस्थित जनों को संपूर्णता अभियान 2.0 को सफल बनाने के लिए सहभागिता निभाने और अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलवाई।
समारोह में मंच संचालन मनोज सिंघल ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य आयोजना अधिकारी भारत राव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह, कोषाधिकारी सतीश बैसला, डीडी आईसीडीएस भूपेश गर्ग, सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा सहित आधिकारीगण एवं आमजन मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *