February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हरे पेड़ों के कटान की जानकारी लेने पर मिली व्यक्ति को धमकी व गालियां, स्थानीय थाना पर मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे बली जिगनाही निवासी रणदीप विश्वकर्मा वोट बढ़वाने के लिए अपने गांव के बीएलओ से मिलने जिगनाही गांव जा रहा था रास्ते में उसे हरे पेड़ कटते हुए दिखाई दिए। जिनके संबंध में जानकारी चाहा तो काटने वालों ने कुछ नहीं बताया। मामला गत 31 जनवरी का बताया जा रहा है। दोपहर करीब 2.50 बजे से रणदीप के मोबाइल पर फोन आया फोन रिसीव करते ही फोन कर्ता ने रणदीप को मां बहन बेटी की भद्दी भद्दी गालियां देने लगा फोन कर्ता का नंबर -937266276 बताया गया है, फ़ोन कर्ता ने अपना नाम वकील पुत्र सुबराती पता देवगांव बताया, और रणदीप को बोला कि जहां मिलोगे वहीं जान से मार देंगे, और हमेशा हरे पेड़ कटाऊंगा तुम कुछ नहीं कर सकते, इसके बाद पीड़ित रणदीप ने स्थानीय खंडासा थाने में दिनांक – 1/2/2026 को लिखित शिकायत किया पीड़ित के शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले के संबंध में थानाध्यक्ष खंडासा से फोन के माध्यम से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि धारा 352 धारा 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *