February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दबंग व्यक्तियों द्वारा अवरुद्ध जल निकासी एवं सड़क निर्माण करवाने की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे बिजली खेड़ा मोहल्ले के लोगों ने दबंग व्यक्तियों द्वारा अवरुद्ध जल निकासी एवं सड़क निर्माण करवाने की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा

बांदा

पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर आज बिजली खेड़ा मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई,बता दें कि बिजली खेड़ा बाँदा वार्ड नंबर 1 गल्ला मंडी के
पीछे पीड़ितगण विगत 15 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं एवं गल्ला मंडी के पीछे वाले
रास्ते से आवागमन भी कर रहे हैं। जिसको दबंग व्यक्तियों द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया
है।
आपके आदेशानुसार नगर पालिका द्वारा निर्माणाधीन सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को दबंग
व्यक्तियों द्वारा काम कर रहे मजदूरों को डरा धमकाकर काम को रुकवाकर जल निकासी को
अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे पूरे क्षेत्र का गंदा पानी हमारे घरों के पास जमा हो रहा
है।
बच्चों के विद्यालय आने-जाने में असुविधा हो रही है और अनेक प्रकार की बीमारियाँ का
सामना करना पड़ रहा है।

मांग है कि नाली एवं सड़क निर्माण पूरा करवाया जाये
जिससे हम सब मोहल्ले वासियों को हो रही असुविधा से निजात मिल सके इस मौके पर सत्यप्रकाश, हरिश्चंद्र, रामकेश वर्मा,सरोज कुमारी,सोनी , रामजीत, रामकरण, मिथलेश ,अजय कुमार,रजवा, राजाबाबू, अशोक, रानी देवी , मोतीलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *