February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस अधीक्षक ने किया निहालगंज थाना का औचक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
कैलाश चंद्र बिश्नोई IPS महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर एक दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे। उन्होंने एसपी ऑफिस का वार्षिक औपचारिक निरीक्षण किया, कार्यालय के पुराने रिकॉर्ड को नियमानुसार तलफ व पत्रावलियों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए। ई-फाइल प्रणाली के पूर्ण रूपेण क्रियान्वय करने पर जोर दिया। उसके पश्चात समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी की अपराध समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात 13 पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क, सर्वोत्तम, अति उत्तम एवं उत्तम सेवा चिन्ह मय प्रमाण पत्र प्रदान किए।
साथ ही उन्होंने पुलिस थाना निहालगंज का औचक निरीक्षण कर माल खाना निस्तारण, पेंडेंसी निस्तारण एवं नवीन आपराधिक कानूनों की शत प्रतिशत पालन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, वैभव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर, कमल कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी, गिर्राज प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक QIDT एवं हवासिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW समेत जिला पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *