February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वाहन की छापेमारी में दो वाहनों पर किया बड़ी कार्यवाही, 89 हजार का किया चालान

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज

अयोध्या

जनपद के इनायत नगर थाना हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार को आरटीओ विभाग की सघन वाहन चेकिंग से हड़कंप मच गया। इस दौरान दो पिकअप वाहनों पर विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल ₹89,000 का चालान किया गया।
हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि आरटीओ विभाग के पीटीओ राजेश कुमार द्वारा पलिया लोहानी निवासी संतोष कुमार पुत्र मंगल अग्रहरि की पिकअप वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया तथा आवश्यक कागजात और प्रदूषण प्रमाणपत्र प्रस्तुत न कर पाने के कारण ₹42,000 का चालान किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पलिया प्रताप शाह निवासी संत कुमार पुत्र दीनदयाल की बंद पिकअप वाहन को रोका गया। वाहन चालक जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। साथ ही वाहन ओवरलोडिंग, बीमा, सेफ्टी बेल्ट, फिटनेस और पॉल्यूशन से संबंधित खामियां पाए जाने पर ₹47,000 का चालान काटा गया। आरटीओ की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चेकिंग की सूचना मिलते ही कई वाहन चालक अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ी कर मौके से निकलते नजर आए।
यह वाहन चेकिंग अभियान गुरुवार दोपहर लगभग एक से ढाई बजे के बीच चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *