कम्बल वितरण कार्यक्रम असहाय और गरीबों के चेहरे पर खुशी की लहर
1 min readबांदा

ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग में लगभग 200 कम्बल वितरित किए गए, जिसमें असहाय, विकलांग, विधवा, वृद्धा और गरीब लोगों को कम्बल पाकर चेहरे खिल उठे। इस दौरान कानून गो (आर आई) श्री भानू प्रताप गुप्ता, लेखपाल श्री दीपक त्रिपाठी, अध्यक्ष तहसील सदर बांदा एवं लेखपाल श्री लवलेश कुमार साहू, श्री सुखलाल बौद्ध पूर्व सदस्य ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग, श्री कुलदीप उर्फ दादू यादव, सदस्य ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग शुशील कुमार शुक्ला, श्री श्याम बिहारी वर्मा जी सदस्य ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग एवं समस्त सहयोगी साथियों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कंबल पाकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ी लोगों ने कंबल वितरित करने वाले लोगों को आशीर्वाद धन्यवाद दिया है।
