February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव एडीजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर महिलाओं को प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं का गहन अवलोकन किया।
सचिव ने निरीक्षण के समय भवन की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, रजिस्टर संधारण, केस फाइलों की गोपनीयता एवं चौबीसों घंटे सहायता व्यवस्था की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया एवं वन स्टॉप सेंटर में दर्ज हिंसा पीड़ित महिलाओं के केस रजिस्टरों की भी जांच की गई निरीक्षण दौरान दो बालिकाएं मिली जिनकी सचिव द्वारा जानकारी लेने पर वन स्टॉप अधीक्षक ने बताया कि उन्हें बाल कल्याण समिति द्वारा भेजा गया है उन बालिकाओं से उनकी स्वास्थ्य, रहन-सहन खान-पान के संबंध में तथा उनके प्रकरण के बारे में भी जानकारी ली एवं वनस्टॉप अधीक्षक को उन बालिकाओं की देखरेख के निर्देश दिए। साथ ही सचिव ने वन स्टॉप सेंटर में सभी कमरों की साफ-सफाई, पंखे, भोजन, पानी एवं सर्दियों के मौसम को देखते हुए उसके बचाव हेतु उपलब्ध रजाई गद्दों इत्यादि का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया गया कि वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं के लिए काउंसलिंग, कानूनी सहायता, मेडिकल सहायता, पुलिस समन्वय एवं अस्थायी आश्रय जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र पर नियुक्त स्टाफ द्वारा महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है तथा उन्हें त्वरित सहायता प्रदान की जा रही है।
सचिव ने बताया कि सखी वन स्टाप सेंटर द्वारा हिंसा की शिकार महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में आमजन को दिया आश्वासन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *