February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में आज उपखंड कार्यालय जेवीवीएनएल उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान शिविर

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में आज उपखंड कार्यालय जेवीवीएनएल राजाखेड़ा में सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने 33/11 केवी जीएसएस राजाखेड़ा और 33/11 केवी जीएसएस मरैना पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक दिवसीय समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपभोक्ताओं के करीब 12 लाख के बकाया बिलों की त्रुटि सही कर मौके पर ही 8 लाख रुपए जमा कराए गए इसके साथ ही उपस्थित लोगों को सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में पंजीकरण करा कर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। और सरकार द्वारा जारी सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।जिस से मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले सकते हैं। साथ ही लोगों से अपील की वे अपना बिल समय से जमा कर बिजली का निर्बाध रूप से उपभोग करें। शिविर में सहायक राजस्व अधिकारी मनोज कुमार, कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल, कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के साथ ही कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *