डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता सहित दो गिरफ्तार, 1.75 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
1 min readधौलपुर राजस्थान।
जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता सहित दो गिरफ्तार, 1.75 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े
धौलपुर।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धौलपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर डिस्कॉम धौलपुर के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार वर्मा और टेक्नीशियन प्रथम नरेन्द्र कुमार को 1 लाख 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे निलंबन के बाद बहाल करने के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की।
ट्रैप के दौरान टेक्नीशियन नरेन्द्र कुमार ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में परिवादी से 1 लाख 75 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली। राशि बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद फोन पर रिश्वत लेने की जानकारी अधीक्षण अभियंता को देने की पुष्टि होने पर राजेश कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
बाइट एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

