February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एडीआर परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो ने किया ध्वजारोहण

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ एडीआर परिसर में ध्वजारोहण किया एवं सभी न्यायिक अधिकारीयों अधिवक्ताओं एवं कर्मचारीयों ने संविधान एवं राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश संजीव मागो द्वारा उपस्थित लोगों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश आज 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश ने स्कूली बच्चों को किताबें एवं पेंसिल वितरित की। उन्होंने कहा कि इसी दिन 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था और देश ने स्वयं को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न गणराज्य घोषित किया। इसी कारण हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी हमें यह याद दिलाता है कि भारत केवल आजाद ही नहीं, बल्कि संविधान से संचालित एक गणराज्य है, जहाँ सर्वाेच्च शक्ति जनता के पास है। इस अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राकेश गोयल एवं सभी न्यायिक अधिकारी, और बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिओम शर्मा एवं अधिवक्ता, कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *