February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर आरएसी ग्राऊण्ड पर फहराया तिरंगा

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

भारत दुनिया का सबसे समृद्ध लोकतंत्र
हमारे महापुरुषों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व किया न्यौछावर -डीएम
धौलपुर,

77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आरएसी मैदान पर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में शामिल राजस्थान पुलिस, राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, एनसीसी, स्काउट गाइड कब बुलबुल दल, सीनियर डिवीजन पीजी कॉलेज एवं एनसीसी की टुकड़ियों का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे समृद्ध लोकतंत्र है तथा हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे महापुरूषों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और उन्हीं के बलिदान और त्याग के कारण आज हम सब लोकतंत्र की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना ने राज्यपाल महोदय के प्रदेश के नाम संदेश पढ़कर सुनाया।
संास्कृतिक कार्यक्रमांें का आयोजन, विशेष बच्चों की प्रस्तुति ने मोह लिया मन
गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राआंे द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। मयूरी विशेष विद्यालय की कठपुतली नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी लोगों ने विशेष बच्चों के सम्मान में करतल ध्वनि से अभिनंदन किया। विशेष बच्चों ने समारोह में मौजूद दर्शकों के मन पर गहरी छाप छोड़ी। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, बाड़ा हैदरशाह विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा दी गई सहासिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को विस्मित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पोस्टर विमोचन एवं वंदे मातरम का गायन किया गया।
हैरतंगेज कारनामों ने किया अचम्भित
समारोह के दौरान मोटरसाइकिल पर आरएसी छठी बटालियन के जवानों ने साहसिक हैरतअंगेज प्रदर्शन किये। मोटरसाइकिल पर प्राणायाम, शीर्षासन, मोटरसाइकिल के मध्य सेतु का निर्माण, अग्निचक्र से मोटरसाइकिल का प्रवेश, मोटरसाइकिल पर पिरामिड जैसे साहसिक कार्यों का प्रदर्शन किया। हैरतअंगेज कलाबाजियों ने दर्शकों को अचंभित कर दिया।
शहीदों की वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद कमल सिंह की पत्नी सुशीला देवी, शहीद कम्मोद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी, शहीद राघवेन्द्र सिंह की पत्नी अंजना सिकरवार, शहीद भागीरथ की पत्नी रंजना देवी, शहीद रणजीत सिंह की पत्नी रेखा तौमर को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर जिला कलक्टर ने सम्मानित किया और उनके सर्वाेच्च बलिदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन-
कार्यक्रम में झांकी प्रदर्शन के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा महाकाल दा मास्टर ऑफ टाईम का प्रदर्शन किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत एवं मा वाउचर योजना, वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान एक पेड़ मॉ के नाम, कृषि विभाग द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी नवाचार ड्रोन एवं सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, न्यू रॉयल्स पब्लिक स्कूल द्वारा वंदे मातरम, महिला बाल विकास विभाग द्वारा नारी सम्मान राष्ट्र की पहचान, जिला परिषद द्वारा राजीविका, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह की झाकियों का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर समारोह में धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, उपखण्डाधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, सुखराम कोली, सतेन्द्र पाराशर, डॉ. शिवचरण कुशवाह सहित अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक तथा मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। मंच संचालन गोविन्द गुरु ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *