आर. डी. जे. डी. इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
1 min readअयोध्या

आर. डी. जे. डी. इंटर कॉलेज भाऊपुर हैरिग्टनगंज में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
जहां पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, और नाटकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संविधान के महत्व को प्रस्तुत किया।
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन,दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों का
इस ऐतिहासिक पर्व पर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर क्षेत्र के सम्मानित ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव एवं विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र यादव प्रिंसिपल डां शान्ती यादव द्वारा राष्ट्र ध्वजा फहराकर
जिसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से भर गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में डूबा नजर आया
जहां पर छात्र/छात्राओं द्वारा एक मजबूत, समृद्ध और एक जुट भारत के निर्माण से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए
साथ -साथ विद्यालय के डायरेक्टर महेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित समानता और न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
यही ही नहीं युवाओं से आह्वान किया कि यदि वे परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपना लें, तो देश को प्रगति के पथ पर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
वही पूर्व में आर डी जे डी इंटर कॉलेज की तरफ से कंपटीशन परीक्षा भी कराई गई थी जिसमें कई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया था जिसमें अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया गया साइकिल फैन रीडिंग टेबल देकर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर
जहां पर मुख्य रूप से अनुभवी मास्टर जितेंद्र कुमार,माध्यवेन्द्र प्रताप,राम विश्वास,भगवंत प्रसाद,अवधेश यादव,रामसुंदर,राम उजागिर,रमाशंकर,पंकज तिवारी,मानसी पाल,ममता मिश्रा,रूपा,बबिता,खुशी मिश्रा,अंजू, प्रिया,सिंपी विश्वकर्मा
साथ-साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद पूर्व प्रधान याकूब बेग, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदकिशोर यादव,गया प्रसाद,राजेंद्र यादव,राम यादव सोनू प्रदीप सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी रहे मौजूद
*जहां पर जितेंद्र सर बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि “मंजिल तुम्हारा पहाड़ है तो तुम्हें मांझी बनना होगा ऐसी स्थिति में तुम्हारी मदद आर.डी.जे.डी. इंटर कॉलेज करेगा।#
साथ -साथ उन्होंने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उत्तम अनुशासन एवं बेहतर शिक्षा के दम पर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने का कार्य किया है और इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद और सहयोग की जरूरत है।.
वहीं कार्यक्रम के समापन पर प्रिंसिपल डॉक्टर शान्ती यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों,अभिभावकों और विद्यार्थियों को 🇮🇳 🙏 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
ब्यूरो रिपोर्ट
