February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गायत्री पब्लिक स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों, अभिभावकों, और दर्जनों क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल और समाजसेवी राजू दूबे ने झंडा फहराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि भारत एक ऐसा महान राष्ट्र है जिसकी आत्मा उसके संविधान में बसती है। जहां पर व्यवस्था लोगों की इच्छा से संचालित हो, कानून व्यक्ति से ऊपर हो और जिस देश की पहचान नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और संविधान से होने लगे वही सही मायनों में गणतांत्रिक देश होता है। आर डी पाण्डेय ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान में संस्थापित स्वतंत्रता, समानता, एकता, भाईचारा और सभी भारतीयों के लिए न्याय के सिद्धांतों को स्मरण एवं मजबूत करने का उचित अवसर है। अगर देश के नागरिक संविधान में प्रतिष्ठापित बातों का अनुसरण करेंगे तो इससे देश में अधिक लोकतांत्रिक मूल्यों का उदय होगा।
शिव सागर ने कहा कि यह दिन चिंतन करने का है कि एक नागरिक होने के तौर पर हम जितना अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं क्या अपने कर्तव्यों के प्रति भी उतने ही उत्तरदाई भी हैं। जब डिजिटल क्रांति के युग में क्षणिक लोकप्रियता और बिना जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति कई बार युवा ऊर्जा को गलत दिशा में मोड़ देती है, ऐसे में देश का वर्तमान भले ही अनुभव और परम्परा से संचालित हो लेकिन उसका भविष्य युवाओं की सोच, आचरण और उनके मूल्यों से ही आकार लेगा। अंत में प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रभा शंकर शुक्ल, सोनू यादव, चंद्रजीत पाण्डेय, राम सूरत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *