सिल्वर मेडल से गौरवान्वित हुआ प्रदेश, कबड्डी संघ अध्यक्ष व विजेता टीम के सदस्य का हुआ अभिनंदन
1 min readअयोध्या।
जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर उप्र कबडडी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह व विजेता टीम के सदस्य जिले के निवासी हर्ष तिवारी का 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया।
आंध्र प्रदेश में 15 से 18 जनवरी तक आयोजित 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनी। उसरु निवासी खिलाड़ी हर्ष तिवारी ने पूरे टूर्नामेंट में अपने आक्रामक, संतुलित और अनुशासित खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। देशभर की 28 टीमों के बीच हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को तथा सेमीफाइनल में गोवा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टीम का सामना स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) से हुआ, जहां कड़े संघर्ष के बाद उत्तर प्रदेश को सिल्वर मेडल मिला।
प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और संघ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में नेशनल गेम्स में गोल्ड, सीनियर नेशनल में ब्रॉन्ज और अब जूनियर नेशनल में सिल्वर मेडल प्रदेश में कबड्डी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने आगामी 24 से 27 फरवरी तक गुजरात में होने वाली सीनियर नेशनल कबड्डी मेन्स चैंपियनशिप के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि कबड्डी स्ंघ निरंतर प्रयासों, प्रशिक्षण शिविरों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन से प्रदेश में कबड्डी को नई दिशा मिली है।
स्वागत करने वालों में अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष सूरज सोनकर, डिम्पल सिंह, रणधीर सिंह, सतीश सिंह पिंटू, कुलदीप पांडेय, सूरज सोनकर, अविनाश, वैभव, रोहित वर्मा, अंकुर सिंह सभापति, कैलाश चौधरी, धर्मेन्द्र रावत, पंकज कन्नौजिया शामिल रहे।

