उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में जीआईसी मैदान में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं किया विरोध प्रदर्शन
1 min readबांदा

जयंत चौधरी का पुतला और जवाब की प्रतियां जलाकर प्रकट किया विरोध
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बांदा के तत्वाधान में आज जी आई सी मैदान में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ने जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में उपस्थित होकर लोकसभा में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता सम्बन्धी प्रश्न पर प्रदत्त शिक्षकों की सेवा शर्तों के विपरीत दिए गए जवाब की प्रतियां ,पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया।
जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि एक तरफ तो जयंत चौधरी जब संगठन के पदाधिकारी और शिक्षक उनसे मिलने जाते है तो वो कहते है कि इस मुद्दे पर शिक्षकों के साथ है और अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और वहीं जब लोक सभा में उनसे पच्चीस साल से सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर ऐसी परीक्षाएं थोपने के बारे में प्रश्न किया गया तो उन्होंने वही पुराना उत्तर ही दिया जिसमें 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी टेट की परीक्षा उत्तीर्ण किए जाने और पदोन्नति के लिए भी टेट की अनिवार्यत प्रदत्त की गई है।
जबकि सरकार ने वादा किया था इस मुद्दे पर शिक्षकों के साथ है।लोकसभा में उनके इस जवाब से शिक्षकों में सरकार के कदम को लेकर निराशा हुई है।
तथा पुनः एक बार सरकार के प्रति विरोध के स्वर तेज हुए है।हालांकि यह सभी जानते है कि इस मुद्दे का समाधान या तो माननीय उच्चतम न्यायालय से या केंद्र सरकार द्वारा किए जाने वाले संशोधन से ही होगा किंतु लोकसभा में ऐसे जवाब न केवल मानवीय संवेदनाओं से परे है अपितु शिक्षकों के मन में असहजता उत्पन्न करने वाला भी है,जिसका प्रभाव उनके शिक्षण कौशल पर भी पड़ना स्वाभाविक है ।जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।जहां एक तरफ सरकार के मंत्री यह स्वीकारते है कि यह निर्णय नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है वहीं दूसरी तरफ वो स्वयं पुराना राग अलापते हैं।आने वाले समय में सरकार यदि ऐसे ही संवेदनहीन कदम उठाएगी तो बहुत शीघ्र एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसमें लाखों शिक्षक और उनके परिवार से जुड़े करोड़ों लोग उसका हिस्सा होंगे। संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पूर्व से ही उच्चतम न्यायालय से लेकर सरकार से जमीनी संघर्ष तक लड़ने का ऐलान कर दिया था और शिक्षकों की इस न्याय और सम्मान की लड़ाई को सफलता प्राप्त होने तक लड़ा जाएगा।शिक्षक और उनके परिवार एक दिन यह लड़ाई अवश्य जीतेंगे।
कार्यक्रम में जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप सहित मातृशक्ति महिला पदाधिकारी,जनपदीय पदाधिकारी,ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री तथा कार्यसमिति के पदाधिकारी संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री तथा पदाधिकारी,तहसील प्रभारी सह तहसील प्रभारी सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।।।
