February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण का भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
विकासखंड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र करौदी कला में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा प्रधानाध्यापकों की एक शिक्षा उन्नयन को संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सर्वेश मिश्र प्रमुख प्रतिनिधि करौदीकला द्वारा शिक्षकों एवं प्रधानों के बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने पर जोर दिया गया,उन्होंने कहा कि विकास क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों एवं प्रधानों के सहयोग से कायाकल्प के जो भी मानक हैं वह 90% तक पूर्ण कर लिए गए हैं।खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने शासन के विभिन्न नीतियों के बेहतर तरीके से लागू करने में जन प्रतिनिधियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कायाकल्प डीबीटी निशुल्क ड्रेस पाठ पुस्तके बच्चों को शासन से प्राप्त हो रही है।गुणवत्तापूर्ण शिक्षण हेतु विभिन्न नवाचारों का प्रयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेंद्र वर्मा राम सजन वर्मा मनोज गुप्ता सुनीता पाल दिवाकर मिश्र मधुसूदन सिंह सहित अध्यक्ष उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ संजय सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राम शब्द पाठक अखिलेश सिंह एआरपी बृजेश यादव राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र प्रधानाध्यापक शिव प्रकाश मिश्रा संजय मिश्रा शिव प्रताप यादव राजेंद्र प्रसाद यादव प्रेमचंद पटेल अर्पित मिश्र जिलेदार सिंह विजय गुप्ता आशुतोष उपाध्याय अशोक पाण्डेय दिनेश कुमार मुस्ताक अहमद श्याम प्रकाश मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।यह जानकारी ब्लाक मीडिया प्रभारी के सी मिश्र ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *