February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंडल आयुक्त ने दिलाई मतदाता शपथ

1 min read
Spread the love

अयोध्या

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंडल आयुक्त ने दिलाई मतदाता शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त राजेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अपर आयुक्त प्रशासन अजयकांत सैनी के साथ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु अपने मताधिकार का निर्भीक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करे।

उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

शपथ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं के पालन तथा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *