February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गणतंत्र दिवस को लेकर खजुराहट चौराहे पर गहन वाहन चेकिंग

1 min read
Spread the love

गणतंत्र दिवस को लेकर खजुरहट चौराहे पर गहन वाहन चेकिंग

बीकापुर अयोध्या
गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बीकापुर क्षेत्र के खजुरहट चौराहे पर गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एसआई अनुज सिंह व एसआई संदीप गुप्ता द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ संचालित किया जा रहा है।
एसआई अनुज सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ आमजन से सहयोग की अपील भी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *