February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यूजीसी बिल के विरोध प्रदर्शन के विषय में हुआ विचार विमर्श

1 min read
Spread the love


हैदरगंज, अयोध्या
पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीनिवास तिवारी की अध्यक्षता में और मनीष तिवारी के संचालन में शुक्रवार की दोपहर में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए हैं विचार गोष्ठी की गई । इस दौरान संसद में यूजीसी बिल पारित होने का विरोध किया गया । यूजीसी कानून लागू होने के उपरांत सामान्य वर्ग के बच्चों को आने वाले बड़े संकट का सामना करने और उससे होने वाली हानि पर चर्चा हुई । बैठक के दौरान इस बिल का सामाजिक तौर पर विरोध करने का निर्णय भी लिया गया ।यूजीसी बिल के विषय में प्रदीप सिंह, सुभाष तिवारी, प्रिंस सिंह, रामतेज सिंह, जयप्रकाश पांडेय, पवन चतुर्वेदी, दिनेश कुमार पांडेय सहित ने अपने-अपने विचार रखे है।

सुरेश मिश्रा मंडल ब्यूरो

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *