February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त हुई जारी

1 min read
Spread the love

किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त हुई जारी, जिले के 1 लाख 42 हजार 262 किसानों को 14 करोड़ 22 लाख 62 हजार रूपये की राशि का हुआ हस्तांतरण
धौलपुर,

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही जिले के अरविन्द पैवेलियन स्टेडियम से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पाचवीं किस्त के रूप में 655 करोड़ रूपये की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत के साथ ही देश के छोटे और सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। योजना के अन्तर्गत पांचवीं किस्त का हस्तातंरण अरविन्द पैवेलियन स्टेडियम सिरोही में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर किसानों को सौगात देते हुए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जिले के 1 लाख 42 हजार 262 कृषकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 14 करोड़ 22 लाख 62 हजार रूपये हस्तांतरण किए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि योजना के पात्र कृषक कृषि विज्ञान केन्द्र व जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसान युवा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है। सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी समझौते से पेयजल और कृषि के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि में 2 हजार रुपये की राशि का इजाफा हुआ है। सभी भर्ती निर्धारित समय पर पूर्ण हो रही हैं। सभी अधिकारी राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने हेतु लगातार कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने बंसत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी से प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान कृषि शिविरों के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिविरों में किसानों और पशुपालकों की अधिकतम भागीदारी, कृषि व संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी और त्वरित लाभ, तकनीक, नवाचार और बाजार से सीधा जुड़ाव, योजनाओं पर तत्काल मार्गदर्शन और समाधान आदि चीजों से किसानों को जोड़ना है।
कार्यक्रम में जिले के 3 हजार 547 श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों को छात्रवृति के रूप में 3 करोड़ 31 लाख 46 हजार रूपये, 51 प्रसुताओं को 2 लाख 55 हजार 500 रूपये तथा टूल किट सहायता के तहत 61 श्रमिकों को 1 लाख 22 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से स्थानानंतरण किए।
उन्होंने कहा कि सभी कृषक भाईयों को फव्वारा संयंत्रों की स्थापना के लिए अनुदान राशि के साथ ही फार्म पौंड, पाइप लाइन, तारबंदी, वर्मी कम्पोस्ट, कृषकों को कृषि यंत्रों एवं जैविक खाद के लिए अनुदान, सौर ऊर्जा पंपों की स्वीकृतियां, गोदाम निर्माण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशुपालकों के लिए 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान सरकार द्वारा दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, उप रजिस्ट्रार सत्येन्द्र मीणा, शिवचरण कुशवाह सहित सहित लाभान्वित कृषक व अन्य मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *