February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आंगन बाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं :- जिला कलक्टर

1 min read
Spread the love


धौलपुर

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला अभिसरण समिति की बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में डीओआईटी वीसी कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थी समाज का सबसे संवेदनशील ग्रुप है। इसलिए सभी केंद्रों पर आधारभूत सुविधा बिजली, पानी, शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए साथ ही जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्थान उपलब्ध है जिला परिषद से समन्वय कर पोषण वाटिका विकसित की जाएं।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं वेदांता फाउंडेशन, जेएसआई फाउंडेशन, रॉकेट लर्निंग, वात्सल्य इत्यादि के सहयोग से समुदाय की सहभागिता बढ़ाई जाए। विभिन्न विभागीय योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए प्रभावी पर्यवेक्षण किया जाए। उन्होंने सभी सीडीपीओ को आगनबाड़ी केंद्रों की छतों की नियमित साफ सफाई कराए जाने व मरम्मत कार्यों के नियमित पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अव्हाद निवृति सोमनाथ ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर वृद्धि निगरानी, पोषाहार की विविधता पर चर्चा की। नन्दघर फाउंडेशन की प्रतिनिधि प्रियंका शर्मा ने जिले में नन्दघर की प्रगति पर चर्चा की इस सम्बंध में जिला कलक्टर ने जिले में अधिकतम केंद्रों को नन्दघर बनाने हेतु सुझाव दिया।
जेएसआई के प्रतिनिधि नीरज अग्रवाल ने बालवर्धन प्रोजेक्ट पर प्रस्तुतिकरण कर प्रगति पर चर्चा की साथ ही आगामी माहों में विभाग के सहयोग से आहार की विविधता तथा फील्ड कार्मिकों के क्षमता वर्धन की कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक में विभाग के उपनिदेशक भूपेश गर्ग ने प्रेरणा अभियान तथा अन्य अंतर्विभागीय मुद्दों पर चर्चा की।
इस मौके पर अधीक्षण अभियंता राजकिरण यादव,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश मंगल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी चेतराम मीणा, विद्युत विभाग से सहायक अभियंता किरण कुमारी, उप निदेशक जनसम्पर्क विभाग राजकुमार मीना, सीडीपीओ राजाखेड़ा अविनेश कुमार, बाड़ी से अर्पित श्रीवास्तव, बसेड़ी से रत्नेश यादव, मांगी लाल आर्य, भगवान सिंह कुशवाह, विमल मुद्गल, नरगिस, अभय, जफर अली, गायत्री किरार तथा सभी ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *