February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खेलो तो ऐसे कि पहचान बन जाए, हर कदम पर जीत का निशान बन जाए

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड जयसिंहपुर अंतर्गत मर्यादी इंटर कॉलेज बरौसा के सामने आयोजित ‘बाबा बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता’ का शुभारंभ सदर विधायक श्री राज प्रसाद उपाध्याय ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री गुड्डू उपाध्याय एवं श्री रत्नेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर मैदान में मौजूद युवाओं का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना देखकर अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विधायक प्रतिनिधि गुड्डू उपाध्याय एवं रत्नेश तिवारी ने आयोजन समिति को सफल प्रतियोगिता के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर समर्थन दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजन मंडल को बधाई दी गई तथा मैदान में उतरने वाले सभी खिलाड़ी साथियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *