February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को देश भर में किसानों द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

1 min read
Spread the love

तहसील वार ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेगी भाकियू।

 अयोध्या 
संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को देश भर में किसानों द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा जिसके क्रम में जनपद अयोध्या में तहसील वार ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर अधिकारियों के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि जनपद अयोध्या की- 

1-सदर तहसील में बरदहिया बाजार (गोसाईगंज बाजार के पश्चिमी छोर) से मुख्य मार्ग होते हुए रोडवेज तिराहा से रेलवे स्टेशन होकर सब्जी मंडी तक। (थाना गोसाईगंज) नेतृत्वकर्ता जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, तहसील अध्यक्ष महेंद्र वर्मा
2-बीकापुर तहसील में गुन्धौर किसान काम्प्लेक्स से पिपरी तिराहा होते हुए तहसील परिसर तक।(थाना बीकापुर) नेतृत्व-तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा
3-मिल्कीपुर तहसील में ग्राम अमावासूफी से थाना खंडासा तक।(थाना खंडासा) नेतृत्व मंडल पदाधिकारी आर एस सरोज
4-सोहावल तहसील में सुचित्तागंज बाजार नहर चौराहा से तहसील परिसर तक। (थाना रौनाही) नेतृत्वकर्ता- फरीद अहमद,सूर्यनाथ वर्मा
5-रुदौली तहसील में गनौली कट से तहसील परिसर तक। (थाना पटरंगा+ रुदौली) नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *