March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरकार की विभिन्न योजनाओं का आमजन को अधिक से अधिक लाभ दिया जाएं :-डीएम

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदन व सब्सिडी दावों में लंबित प्रकरणों को नियम समय सीमा में निस्तारित किया जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना, पीएम युवा स्वरोजगार आदि योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी बैंक अधिकारी आमजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में वर्ष 2025-26 की वार्षिक साख योजना की समीक्षा की गई तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न वित्तीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा की गई। उन्होंने जिले के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए, सभी बैंकों को इस दिशा में ठोस पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले के सुदूर क्षेत्रों में निवासरत प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की सभी वित्तीय और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने बैंकों को निर्देशित किया कि वित्तीय समावेशन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं और शाखा विस्तार एवं मोबाइल बैंकिंग सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करें।
बैठक में विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित शाखाओं एवं उनकी उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जिले में बैंकों के ऋण-जमा अनुपात यानी सीडी रेशो में अभी भी काफी सुधार की संभावनाएं हैं। सीडी रेशो में सुधार के लिए सभी बैंक अधिकारी लोगों को अधिक से अधिक ऋण आवंटित करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न सब्सिडी योजनाओं के लिए ऋण आवंटन में बिलकुल भी देरी नहीं होनी चाहिए। इन योजनाओं के लाभार्थियों को उदारता से ऋण दिए जाने चाहिए। नाबार्ड की एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम में बैंक अधिकारियों के साथ-साथ कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं की जानकारी आम किसानों तक पहुंचाएं और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि बैठक का उद्देश्य वित्तीय योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना, बैंकों एवं प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करना और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन प्राप्त करना है।
इस अवसर पर नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना वर्ष 2026-27 पुस्तिका का विमोचन किया गया। बैठक में कैलाशचन्द डीडीएम नाबार्ड, प्रमोद कुमार मंडल प्रमुख पीएनबी सहित विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *